रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद नई यात्री रेल सेवाओं की शुरुआत, अश्विनी वैष्णव और CM विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी
छत्तीसगढ़ में रावघाट-रायपुर और रायपुर-कुरूद नई यात्री रेल सेवाओं की शुरुआत हुई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण हुआ, जबकि रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला रखी गई।


