सारंगढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज, सिंथेटिक ट्रैक और डाइट कॉलेज की मिली बड़ी सौगात
सारंगढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज की घोषणा की। प्रतियोगिता में पांचों संभागों के 330 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।


