छत्तीसगढ़ में मनियारी नदी और डोंगानाला पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल, 14.26 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी
छत्तीसगढ़ के मुंगेली और बिलासपुर जिलों में मनियारी नदी और डोंगानाला पर उच्च स्तरीय पुल बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने दोनों पुलों और पहुंच मार्गों के निर्माण के लिए 14.26 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।


