छत्तीसगढ़ में मेगा रेल ब्लॉक से यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, दुर्ग-आरा एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी, कई ट्रेनें रद्द
झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड में पुनर्विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर तक प्रभावित रहेंगी। दुर्ग-आरा एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी, जबकि बिलासपुर-बक्सर समेत कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी।


