नई दिल्ली,28 नवम्बर 2026

तमिलनाडु के तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खुशी जाहिर करते हुए भगवान मुरुगन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘वेत्रीवेल मुरुगनुक्कु अरोहरा’ लिखकर भगवान मुरुगन की जयकार लगाई।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर को तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित पत्थर के खंभे (दीपथून) के ऊपर कार्तिगई दीपम जलाने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को इस आदेश के बाद एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने तमिल भाषा में तीन बार ‘वेत्रीवेल मुरुगनुक्कु अरोहरा’ लिखा, जिसका अर्थ है ‘भगवान मुरुगन की जय हो’।

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में अदालती कार्यवाही या विवाद का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं किया, लेकिन उनके संदेश को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खुशी और धार्मिक आस्था की अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार

यह पूरा मामला तमिलनाडु के मदुरै स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर से जुड़ा है, जो भगवान मुरुगन को समर्पित है। तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित विवादित दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर विवाद चल रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने 20 नवंबर के अंतरिम आदेश का पालन नहीं होने पर तमिलनाडु सरकार और मंदिर प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने निर्धारित स्थान पर दीप जलाने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों को जारी हुआ अवमानना नोटिस

अदालत ने अपने आदेश का पालन नहीं होने पर सख्त रुख अपनाते हुए तमिलनाडु के मुख्य सचिव और डीजीपी समेत कई अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर को निर्धारित स्थान पर कार्तिगई दीपम जलाने का निर्देश दिया।

इस घटनाक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भगवान मुरुगन के जयकारे वाली पोस्ट भी चर्चा में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts