रायपुर में आज निकलेगी गणेश झांकी, शाम 6 बजे से कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध; जानें रूट और पार्किंग व्यवस्था
रायपुर में 28 सितंबर को गणेश झांकी समारोह के चलते शाम 6 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा। शारदा चौक से महादेव घाट तक झांकी मार्ग वाहनों के लिए बंद रहेगा, जबकि श्रद्धालुओं के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


