‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने किया छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख, 10 लाख से अधिक पौधों का वितरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख किया। प्रदेश में अब तक 10 लाख 29 हजार 831 मुनगा पौधों का वितरण किया जा चुका है।


