Chhattisgarh: तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
रायपुर के सारागांव में कोल्हान नाले के तेज बहाव में 70 यात्रियों से भरी बस फंस गई। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।


