रायपुर के मरीन ड्राइव पर रात 3 बजे हंगामा, 15 लाख रुपये के विवाद में मेकअप आर्टिस्ट से मारपीट
रायपुर के मरीन ड्राइव पर रात करीब तीन बजे 20 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट एन ऐश्वर्या के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 15 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद होने का आरोप है। तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।


