छत्तीसगढ़ को पीएम स्वनिधि योजना में पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ नवाचार को मिला दूसरा स्थान
पीएम स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ नवाचार को इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस श्रेणी में दूसरा स्थान मिला। मोबाइल मेडिकल यूनिट और ऋण शिविरों के समन्वय से पथ विक्रेताओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों ने स्वच्छता में बनाई राष्ट्रीय पहचान, 11 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन हुआ है। 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीनों शहरों को सम्मानित करेंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस उपलब्धि पर बधाई दी


