मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ सम्मान समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
निर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों का आज होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत निर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों का सम्मान करेंगे। इस दौरान 1.45 लाख से अधिक श्रमिकों के खातों में 39.67 करोड़ रुपये की सहायता राशि डीबीटी से अंतरित की जाएगी।


