नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों को ले जा रही बस में भीषण आग, जलकर हुई खाक; बाल-बाल बचे कर्मचारी
नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों को लेकर जा रही बस क्रमांक 3073 में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। राहत की बात है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


