# Tags

“अगर पाकिस्तान ने फिर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वो होगा” — रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की खुली चेतावनी

राजनाथ सिंह ने जयपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा भारत की ओर नजर उठाने की कोशिश की, “तो जो अब तक नहीं हुआ है, वह होकर रहेगा।” उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई भारत को छेड़ता है तो उसे छोड़ा भी नहीं जाता। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ अब “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी।

दिल्ली में सप्ताह में 2 दिन Work From Home लागू, हर सोमवार मंत्री-अधिकारी करेंगे मेट्रो से सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील के बाद रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के तहत दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा, जबकि प्राइवेट सेक्टर के लिए भी एडवाइजरी जारी करने की तैयारी है। इसके साथ ही हर सोमवार को “मेट्रो मंडे” के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें मंत्री और अधिकारी मेट्रो से सफर करेंगे।

PM मोदी की अपील के विरोध पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- हर अच्छी पहल का विरोध करती है कांग्रेस

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर उठे राजनीतिक विवाद के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। नई दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर असहयोग की राजनीति करती है और देशहित में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए हर अच्छे कार्य का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने का आह्वान किया है और राज्य सरकार भी उस दिशा में कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है और संसाधनों के संयमित उपयोग की दिशा में काम किया जा रहा है।

ऊर्जा संकट के बीच PM मोदी का 5 देशों का दौरा क्यों अहम? व्यापार, निवेश और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ग्रीन एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया ऊर्जा संकट, भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई चेन की चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में भारत अपनी ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के साथ नई तकनीकों और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

केंद्र सरकार ने बढ़ाया धान का MSP, अब सामान्य धान ₹2441 और A-ग्रेड धान ₹2461 प्रति क्विंटल

खरीफ सीजन 2026-27 से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए धान समेत 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने सामान्य धान के MSP में ₹72 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर इसे ₹2,441 प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि A-ग्रेड धान का MSP बढ़ाकर ₹2,461 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यह नया समर्थन मूल्य खरीफ मार्केटिंग सीजन 2026-27 में लागू होगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने घटाया अपना काफिला, ईंधन संरक्षण को लेकर प्रदेशवासियों से भी की अपील

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील से प्रेरित होकर अपने प्रोटोकॉल काफिले में 4 वाहनों की कटौती करने का निर्णय लिया है। डॉ. रमन सिंह ने इसे राष्ट्रहित में उठाया गया जिम्मेदार कदम बताते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में संसाधनों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा, 4 मंत्रियों ने भी ली शपथ

असम विधानसभा चुनाव 2026 में NDA की प्रचंड जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सुबह 11:45 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिमंता बिस्वा सरमा के साथ 4 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ NDA नेता मौजूद रहे।

PM मोदी 5 देशों के दौरे पर होंगे रवाना, UAE से इटली तक रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से 6 दिनों के 5 देशों के विदेश दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे। वैश्विक तनाव और आर्थिक चुनौतियों के बीच पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है।

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सरकार अलर्ट, राजनाथ सिंह ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। ऊर्जा आपूर्ति, पेट्रोलियम उत्पादों और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की समीक्षा के लिए सोमवार को मंत्रियों के समूह (IGoM) की पांचवीं अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित वैश्विक संकट के बीच देश की सप्लाई चेन और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

देशवासियों से पीएम मोदी की अपील, वर्क फ्रॉम होम बढ़ाने से लेकर पेट्रोल-डीजल बचाने तक दिए कई सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से आर्थिक चुनौतियों और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, सप्लाई चेन संकट और महंगाई जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर लड़ना नहीं, बल्कि कठिन समय में देश के हित में जिम्मेदारी निभाना भी है।