शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कारपेंटर पर चाकू से हमला, 6 बार किया वार; CCTV में कैद हुई वारदात
रायपुर में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक कारपेंटर पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाय दुकान के पास हुए विवाद के दौरान आरोपी ने कारपेंटर पर करीब 6 बार चाकू से वार किया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
बड़ा बदलाव: अदालतों के फैसलों और FIR में अब नहीं लिखे जाएंगे ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द, गवाहों को मिलेगा सम्मान
छत्तीसगढ़ में अदालतों के फैसलों और पुलिस की FIR व चार्जशीट की भाषा को अधिक संवेदनशील और सम्मानजनक बनाने की पहल शुरू की गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद हाई कोर्ट ने प्रदेश की सभी 24 जिला अदालतों, न्यायिक अकादमी और संबंधित विभागों को नई गाइडलाइन के पालन
Raipur Murder: राजधानी में खूनी संडे, धारदार हथियार से युवक की हत्या; 4 नाबालिग हिरासत में
रायपुर के अश्वनी नगर में रविवार रात 22 वर्षीय युवक अहमद खान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे चार नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।
बिलासपुर में किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, मारपीट और धमकी के आरोप; दोनों पक्षों पर FIR दर्ज
बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच
कथित चंगाई सभा को लेकर धमतरी में हंगामा, हिंदू जागरण मंच ने लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप
धमतरी के वंदना विहार कॉलोनी में कथित प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू जागरण मंच ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालकर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर विधानसभा रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत
रायपुर के विधानसभा रोड पर निजी स्कूल बस की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, जबकि पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
कोरबा में दर्दनाक हादसा: छोटे भाई के साथ खेलते समय गमछे में गला फंसने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत
कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में छोटे भाई के साथ खेल रही 10 वर्षीय बच्ची का गला गमछे में फंस गया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर: बस्तर, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में तीन की मौत, कई घंटे बाधित रहा यातायात
छत्तीसगढ़ के बस्तर, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। बस्तर में टिप्पर की टक्कर से दो युवकों की जान गई, जबकि मनेन्द्रगढ़ में महिला को विद्युत विभाग के वाहन ने कुचल दिया।
सूरजपुर में प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: गर्लफ्रेंड पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


