छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं, ASI और संस्कृति विभाग के बीच हुआ अहम MoU
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों को संरक्षित रखते हुए पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और संस्कृति विभाग के बीच MoU हुआ है। इसके तहत पेयजल, विश्राम स्थल, कैफेटेरिया, पार्किंग, साइट म्यूजियम, ब्रेल साइनेज और टैक्टाइल पाथवे जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
ADB के सहयोग से ‘अंजोर लाइट’ तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी
15 करोड़ रुपये की पूर्णतः अनुदान आधारित परियोजना से छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और मूल्यांकन को मजबूती मिलेगी। परियोजना में लोक वित्त प्रबंधन, PPP, ग्रीन फाइनेंस, AI आधारित क्षमता विकास और संस्थागत सुधारों पर विशेष फोकस रहेगा।


