महतारी वंदन की 31वीं किस्त से सरिता के घर आई रक्षाबंधन की खुशियां, बोलीं- ‘विष्णु भैया ने दिया खुशियों का उपहार’
सरगुजा जिले की सरिता राजवाड़े के लिए महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त रक्षाबंधन से पहले खुशियों का संदेश लेकर आई है। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता से वे भाई के लिए राखी, मिठाई और उपहार खरीदने के साथ परिवार की जरूरतें भी पूरी कर सकेंगी।


