सावन में शिवभक्ति में डूबा रायपुर: CM साय ने किया रुद्राभिषेक, हजारों कांवड़िए हटकेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक को रवाना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम परिसर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान हजारों कांवड़िए पवित्र जल लेकर भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।
सावन में CM विष्णु देव साय ने किया रुद्राभिषेक: सपरिवार की शिव पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवित्र श्रावण मास में रायपुर स्थित अपने निवास पर सपरिवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने पूर्ण विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
सावन सोमवार और नागपंचमी पर CM विष्णुदेव साय ने की श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर गृहग्राम बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।


