विशेष लेख: सेवा संकल्प अभियान के तहत सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना से 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई पानी
श्याम घुनघुट्टा परियोजना की 236 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली से 63 गांवों के खेतों को सिंचाई पानी मिल रहा है। 23.81 करोड़ रुपये से नहरों के जीर्णोद्धार के बाद जल वितरण बेहतर हुआ है, जबकि अम्बिकापुर को प्रतिवर्ष 8.93 मिलियन घनमीटर पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।


