रायपुर में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में कार शोरूम के पास होर्डिंग पोल से करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लटका मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस CCTV फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
सूरजपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
सूरजपुर जिले के शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि युवक की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हुई है, हालांकि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।


