रायपुर,23 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर से बुधवार शाम एक बड़ी घटना सामने आई। मंत्रालय कर्मचारियों को लेकर जा रही बस क्रमांक 3073 में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार, मंत्रालय में कर्मचारियों की छुट्टी के बाद बस क्रमांक 3073 कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस में अचानक आग लग गई। बस से आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दमकल और पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं
बस में आग किस वजह से लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


