रायपुर, 28 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को सुकमा और बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का निरीक्षण कर प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद 10:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे और 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से सुकमा के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 11:50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड, सुकमा पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का निरीक्षण करने जाएंगे। उनका यह निरीक्षण दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद वे 1:10 बजे हेलीकॉप्टर से सुकमा से रवाना होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 1:40 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का निरीक्षण करेंगे। यह निरीक्षण दोपहर 1:50 बजे से 3 बजे तक निर्धारित है।
मुख्यमंत्री 3:10 बजे सर्किट हाउस, जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 4 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद 4 बजे कार से मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर 4:05 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे और 5:20 बजे कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्य और राहत शिविरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।


