रायपुर, 29 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मंगलवार को राजधानी रायपुर और नया रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। मुख्यमंत्री Chhattisgarh Youth Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 में शामिल होने के साथ विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें करेंगे। शाम को वे सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11 बजे कार द्वारा रवाना होकर मुख्यमंत्री 11:15 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के कृषक सभागार पहुंचेंगे। यहां वे 11:15 से 11:45 बजे तक Chhattisgarh Youth Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11:45 बजे कृषक सभागार से मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे।
परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद 2:30 से 3 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।
दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक समीक्षा बैठक निर्धारित है। इसके बाद शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक जल संसाधन विभाग की बैठक होगी।
शाम को सेवा संकल्प यात्रा और युवा संवाद
मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे मंत्रालय से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 6 बजे वे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर पहुंचेंगे।
यहां 6 बजे से 7:30 बजे तक सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 7:30 बजे ऑडिटोरियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और करीब 7:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
इस तरह मुख्यमंत्री का मंगलवार का कार्यक्रम युवा नवाचार, उद्यमिता, विभागीय समीक्षा और सेवा संकल्प यात्रा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों से भरा रहेगा।


