रायपुर,2 अक्टूबर 2026

राजधानी रायपुर में 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर ‘No UPI Day’ मनाया जा रहा है। महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ और मोहबा बाजार व्यापारी संघ ने इसका समर्थन करते हुए दुकानों पर UPI के जरिए भुगतान नहीं लेने का निर्णय लिया है।

व्यापारी संघों ने आम जनता से अपील की है कि 2 अक्टूबर को खरीदारी के दौरान नगद भुगतान कर ‘नो यूपीआई डे’ का समर्थन करें। महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के सदस्यों ने अपनी-अपनी दुकानों पर पोस्टर लगाकर ग्राहकों को इसकी जानकारी दी है कि इस दिन सिर्फ नगद कारोबार किया जाएगा।

व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक में इसे सांकेतिक विरोध के रूप में समर्थन दिया गया। बैठक में अध्यक्ष विमल बाफना, राम चौरसिया, विनोद जोशी, राजकुमार अग्रवाल, प्रशांत भागवत, वैभव सालुंखे, ईश्वर सिंह, विनोद जैन और मोहन पटेल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक, चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI भुगतान में 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR लगने की बात कही गई है। वहीं 75,000 रुपये या उससे अधिक के भुगतान पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपये तक हो सकता है। यह राशि ग्राहक से अलग से नहीं ली जाएगी, बल्कि MDR का भुगतान व्यापारी को करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts