# Tags
#Crime

तिफरा में छत से गिरने से युवक की मौत,प्रेमिका घायल,नशे में बिगड़ा संतुलन बना हादसे की वजह

gawah

तिफरा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में तीन मंजिला इमारत की छत से गिरने के मामले में पुलिस ने घायल युवती का बयान दर्ज किया है। युवती ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से मृतक चिरंजीव उर्फ चिंटू पाण्डेय के साथ रिश्ते में थी और घटना वाली रात दोनों ने शराब पी रखी थी।

युवती के अनुसार, 22 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे मृतक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। दोनों पहले एक होटल गए, लेकिन खर्च अधिक होने के कारण कुछ समय बिताने के लिए कॉलोनी की एक इमारत की छत पर चले गए। वहां नशे की हालत में मृतक उसका हाथ पकड़कर छत की ग्रिल पर बैठ गया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरने लगा। युवती ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मृतक ने उसका हाथ नहीं छोड़ा, जिससे दोनों नीचे गिर गए और बेहोश हो गए।

कुछ देर बाद होश आने पर युवती ने मदद के लिए आसपास के लोगों को पुकारा, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवती की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के कारण उसका इलाज जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *