# Tags
#All #Crime #Law Order #People

लत और लालच ने बनाया हैवान: पूर्व नौकर ने IRS अधिकारी की बेटी से दरिंदगी के बाद की हत्या

Delhi Murder Case

जुआ, सट्टा और कॉल गर्ल्स की लत में डूबा आरोपी कर्ज में था; लूट और बदले की नीयत से दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली | 24 अप्रैल 2026

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या और दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया कि पूर्व नौकर राहुल जुए, ऑनलाइन सट्टे और कॉल गर्ल्स की लत में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसके चलते वह कर्ज में डूब गया था। आर्थिक तंगी और नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने बदला लेने और लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के दिन उसे पता था कि परिवार घर पर नहीं होगा, जिसके बाद वह अतिरिक्त चाबी से घर में दाखिल हुआ और पढ़ाई कर रही युवती से पैसे मांगे; मना करने पर उसने हमला किया, बेहोशी की हालत में दरिंदगी की और बाद में सबूत मिटाने के लिए चार्जर केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी घर में छोटी-मोटी चोरी कर चुका था और उसकी आपराधिक मानसिकता का कारण उसकी गलत आदतें और बढ़ता कर्ज था, जिसने उसे इस जघन्य अपराध तक पहुंचा दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *