# Tags
#All #People

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर: अलग-अलग जिलों में 6 की मौत, कई घायल

BeFunky design 1

रायपुर, 26 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में अलग-अलग जिलों से सड़क हादसों की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया मोड़ के पास शादी से लौट रहे तीन युवकों की बाइक को तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें 22 वर्षीय प्रवेश यादव की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं सरगुजा के लखनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक वाहन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के खड्गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पेंदुर के पास मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया, जिससे 2 लोगों की मौत और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसों की वजह
बालोद जिले के अछोली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में आरौद टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आने से लखन लाल भार्गव की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन सभी घटनाओं में तेज रफ्तार, लापरवाही और अनियंत्रित वाहन मुख्य कारण सामने आ रहे हैं। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *