# Tags
#Education

कल जारी होंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं के परिणाम, दोपहर 2:30 बजे होगी घोषणा

Screenshot (205)

छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 29 अप्रैल, बुधवार को जारी किए जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से इसकी आधिकारिक घोषणा की।

उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम बुधवार दोपहर 2:30 बजे औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह परिणाम केवल अंकों का आकलन नहीं है, बल्कि छात्रों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे धैर्य बनाए रखें, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें और आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें। उनके अनुसार, हर परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत होता है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं होती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *