# Tags
#Education

Class 10th Toppers,अफसर बनने का सपना लेकर आगे बढ़ रही संध्या, रिया बोली डॉक्टर बनकर करूंगी समाज की सेवा

Screenshot (212)

महासमुंद। Chhattisgarh Board of Secondary Education के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद टॉपर छात्रों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद 10वीं में तीन छात्रों—संध्या नायक, परीरानी प्रधान और अंशुल शर्मा—ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। तीनों को 594 अंक प्राप्त हुए हैं।

महासमुंद जिले के एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा संध्या नायक ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। संध्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि रिजल्ट आने के बाद परिवार और शिक्षकों में खुशी का माहौल है और लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।

संध्या ने बताया कि उनका सपना प्रशासनिक अधिकारी बनने का है। वह आगे चलकर डिप्टी कलेक्टर बनना चाहती हैं और इसके लिए 12वीं के बाद Chhattisgarh Public Service Commission की तैयारी करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी रुचि गणित विषय में है और वह आगे भी इसी विषय के साथ पढ़ाई जारी रखेंगी।

संध्या ने अपनी पढ़ाई की दिनचर्या साझा करते हुए बताया कि वह रोजाना 2 से 3 घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं। उनकी मां गृहिणी हैं, जबकि पिता और दादा खेती करते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह घर के कामों में भी अपनी मां की मदद करती थीं।

वहीं अन्य टॉपर छात्रा रिया ने डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने का लक्ष्य बताया। टॉपर छात्रों की मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास और समर्पण सबसे जरूरी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *