# Tags
#International

सीजफायर के बीच फिर भड़की हिंसा,इजरायल के एयरस्ट्राइक में 5 की मौत,हिजबुल्ला का पलटवार

इजरायल और लेबनान के बीच लागू युद्धविराम के बावजूद संघर्ष थमता नजर नहीं आ रहा है। ताजा घटनाक्रम में इजरायल द्वारा दक्षिणी लेबनान में किए गए एयरस्ट्राइक में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कफर रुम्मान इलाके में हुए हमले में मलबे के नीचे दबे पांच लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों में एक व्यक्ति और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। लेबनानी सेना ने भी पुष्टि की है कि इस हमले में एक सैनिक की जान गई है।

इस कार्रवाई के जवाब में हिजबुल्ला ने उत्तरी इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन से हमला किया। हमले में दो इजरायली सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल से दोनों देशों के बीच युद्धविराम लागू है, लेकिन इसके बावजूद सीमा क्षेत्रों में लगातार हमले जारी हैं। इससे पहले भी कई बार संघर्षविराम के उल्लंघन की खबरें सामने आ चुकी हैं।

इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कुछ इलाकों के लोगों को चेतावनी दी है कि वे हिजबुल्ला के ठिकानों के पास न रहें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

गौरतलब है कि मार्च से शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *