केरल में आज वीडी सतीशन लेंगे CM पद की शपथ, IUML के 5 नेताओं समेत 20 मंत्री होंगे शामिल
V. D. Satheesan आज Kerala के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ 20 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में Rahul Gandhi समेत कांग्रेस और गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
नई सरकार 21 सदस्यीय कैबिनेट के साथ कार्यभार संभालेगी, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल रहेंगे। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस को मुख्यमंत्री पद सहित 11 मंत्री पद मिलने की संभावना है। हालांकि, गठबंधन सहयोगियों के बीच मंत्री पदों को लेकर अंतिम दौर की चर्चा जारी रही।
वीडी सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को 63 सीटें मिलने के बावजूद कई योग्य नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई। उन्होंने इसे राज्य में पार्टी की सबसे बड़ी जीतों में से एक बताया। सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल की सूची तैयार की गई है।
कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता Ramesh Chennithala, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। रमेश चेन्निथला को गृह मंत्रालय मिलने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं, IUML प्रमुख Panakkad Sadiq Ali Shihab Thangal ने बताया कि पार्टी के पांच नेताओं — पीके कुन्हालीकुट्टी, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर को मंत्री बनाया जाएगा।
इसके अलावा, UDF ने वरिष्ठ विधायक थिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष और शनिमोल उस्मान को उपाध्यक्ष बनाने का फैसला किया है।
Hindi 












































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































