# Tags
#All

बेटे की शादी पर Trump बोले- जाऊं तो भी विवाद, न जाऊं तो भी

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump इन दिनों ईरान-अमेरिका तनाव को लेकर लगातार व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने अपने बड़े बेटे Donald Trump Jr. की शादी को लेकर ऐसा बयान दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि मौजूदा समय में ईरान से जुड़ा संकट बेहद गंभीर है और ऐसे में बेटे की शादी में शामिल होना उनके लिए आसान नहीं है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर मैं शादी में जाता हूं तो भी मारा जाऊंगा, अगर नहीं जाता हूं तो भी मारा जाऊंगा… फेक न्यूज मीडिया मुझे हर हाल में घेर लेगा।”

ट्रंप ने कहा कि उनका बेटा चाहता है कि वह शादी में शामिल हों, लेकिन ईरान और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के बीच समय निकालना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया हर फैसले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करता है।

जानकारी के मुताबिक, इस सप्ताह के आखिर में पाम बीच सोशलाइट बेटिना एंडरसन के साथ डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी से जुड़े कार्यक्रम होने हैं। हालांकि ट्रंप ने साफ किया कि वह शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम, यूरेनियम संवर्धन और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ा हुआ है। इसी वजह से अमेरिकी प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल मध्य पूर्व की स्थिति पर बनी हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *