# Tags
#राज्य

मोर गांव मोर पानी अभियान से जल संरक्षण को मिलेगा नया आयाम, बलरामपुर में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

1780133269 b309ca6790d7bc129738

रायपुर, 30 मई 2026

प्रदेश में जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित “मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर में जनभागीदारी आधारित जल संरचनाओं के निर्माण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में ग्राम स्तर पर जल संरक्षण गतिविधियों, वर्षा जल संचयन तथा जनसहभागिता से जल संरचनाओं के निर्माण संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। सरपंचों, पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायकों को स्वीकृत कार्यों, संरचनाओं के चयन, तकनीकी मापदंडों तथा कार्यान्वयन प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गांवों को जल समृद्ध बनाना और जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए भू-जल पुनर्भरण, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और वर्षा जल संचयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यशाला में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सभी सरपंच, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्रों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 की जानकारी भी दी गई। प्रदेश सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित किया जा सके।

मोर गांव मोर पानी अभियान से जल संरक्षण को मिलेगा नया आयाम, बलरामपुर में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Vivo TWS 5e लॉन्च, 55dB ANC और

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *