नई दिल्ली/जोरहाट, 13 जून 2026

असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था। दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, विमान एयरफोर्स स्टेशन परिसर के भीतर ही क्रैश हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के साथ बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं को-पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं और विशेषज्ञ टीम तकनीकी तथा अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

भारतीय वायुसेना ने कहा कि घटनास्थल की स्थिति का लगातार आकलन किया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts