रायपुर, 27 जून 2026

राजधानी रायपुर के अछोली क्षेत्र स्थित सुभाष चौक के पास मोहल्ले के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई और लकड़ी के डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट है। 26 जून 2026 की शाम करीब 7 बजे वह काम से लौटने के बाद मोहल्ले में टहल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला दिलत निषाद उर्फ छोटू निषाद कचरा फेंकने की बात को लेकर गाली-गलौज कर रहा था। जब पीड़ित ने महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी का हवाला देते हुए उसे ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी भड़क गया।

आरोप है कि आरोपी ने पहले अश्लील गालियां दीं और फिर हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद लकड़ी के डंडे से हमला किया, जिससे पीड़ित के दोनों हाथों की उंगलियों, अंगूठे, बाएं हाथ और कमर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित के अनुसार सुनील निषाद और रविंद्र यादव ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस गवाहों के बयान दर्ज कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts