रायपुर, 20 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगर पालिका में उद्यान निर्माण के लिए 95 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में अधोसंरचना मद से मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सारंगढ़ में उद्यान निर्माण की घोषणा के अनुपालन में विभाग ने स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करते हुए राशि जारी करने के आदेश जारी किए हैं।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद संचालनालय द्वारा स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उद्यान का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए।

राज्य सरकार का उद्देश्य शहरी अधोसंरचना को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर हरित एवं सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उद्यान के निर्माण से सारंगढ़ के लोगों को मनोरंजन, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts