रायपुर,21 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

इसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक मुख्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 1:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री पुनः मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 2:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर पहुंचेंगे।

यहां 3:00 बजे से रात 9:00 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद 9:00 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रस्थान कर 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां दिन का शेष समय आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts