एंटरटेनमेंट डेस्क,1 अक्टूबर 2026


मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति 18 (KBC 18) के सेट पर शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पैर फिसलने से घुटने में चोट लग गई। इस घटना के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए। अमिताभ बच्चन ने अब खुद अपनी हेल्थ अपडेट देकर फैंस को स्थिति के बारे में बताया है।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि आमतौर पर वह शो की शुरुआत सेंटर में खड़े होकर मोनोलॉग के साथ करते हैं, लेकिन चोट के कारण उन्होंने शुरुआत में बैठकर शो की ओपनिंग की। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान गिरने से उनके घुटने पर चोटें आईं, जिसकी वजह से उन्हें कुछ असहजता महसूस हो रही थी।

स्टूडियो से बाहर निकलते समय अमिताभ बच्चन थोड़ा लड़खड़ाते हुए नजर आए, जिसके बाद फैंस की चिंता और बढ़ गई। हालांकि, अभिनेता ने स्पष्ट किया कि चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है और वह कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान खड़े रहेंगे।

शो की ओपनिंग के बाद अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट शौर्या दास का हॉटसीट पर स्वागत किया। शौर्या दास खेल में आगे बढ़ते हुए 50 लाख रुपये के सवाल तक पहुंचीं। इस सवाल का सही जवाब देकर वह 50 लाख रुपये जीत पाएंगी या नहीं, इसका पता आने वाले एपिसोड में चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts