# Tags
modi 5 1777015797

‘TMC का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है’, दमदम में बोले पीएम मोदी

पहले चरण की वोटिंग पर BJP का भरोसा बढ़ा
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में लंबे समय से चल रही परिवर्तन की लहर पर अब मुहर लग चुकी है और पहले चरण में बीजेपी के पक्ष में मिले समर्थन ने जीत का संकेत दे दिया है। पीएम ने दावा किया कि रिकॉर्ड मतदान ने जनता के मूड को साफ कर दिया है।

WESTBENGAL ELECTION

पहले चरण का मतदान खत्म, जानिए कब आएंगे पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के एग्जिट पोल

देश में West Bengal और Assam समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव जारी हैं। इनमें असम, तमिलनाडु सहित चार राज्यों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में हो रहा है। 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया, वहीं दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। […]

जांजगीर चांपा में व्यापारी के घर फायरिंग, बड़े बेटे की मौत, रंजिश का आरोप

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात के करीब व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में उनके बड़े बेटे आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा आशुतोष […]

gawah

तिफरा में छत से गिरने से युवक की मौत,प्रेमिका घायल,नशे में बिगड़ा संतुलन बना हादसे की वजह

तिफरा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में तीन मंजिला इमारत की छत से गिरने के मामले में पुलिस ने घायल युवती का बयान दर्ज किया है। युवती ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से मृतक चिरंजीव उर्फ चिंटू पाण्डेय के साथ रिश्ते में थी और घटना वाली रात दोनों ने शराब पी रखी थी। युवती के अनुसार, […]

Screenshot (194)

अवैध शराब से परेशान ग्रामीणों की अनोखी मांग, बोले गांव में खोलो सरकारी दुकान

डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम कल्याणपुर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों ने अलग रास्ता अपनाया है। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम सभा में प्रस्ताव पास कर गांव में शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी दुकान खुलने से अवैध कारोबार […]

Major Accident at Vedanta Plant

वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 25

सक्ती जिले स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। ताजा मामले में पश्चिम बंगाल के मजदूर विश्वजीत साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से झुलसे विश्वजीत साहू का इलाज Shri Shankara Hospital में चल रहा था, […]

gawah

कम मैनपावर में बढ़ाना होगा उत्पादन, BSP को मिला नया टार्गेट

Steel Authority of India Limited (सेल) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक उत्पादन योजना जारी कर दी है। इस योजना के तहत Bhilai Steel Plant (बीएसपी) समेत सभी यूनिटों को कम मैनपावर में उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है, जो इस बार बड़ी चुनौती माना जा रहा है। कंपनी हॉट मेटल उत्पादन में […]

महतारी वंदन योजना में अटकी किस्तें, ई-केवाईसी गड़बड़ी से महिलाएं परेशान

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ पाने में महिलाओं को राहत के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ई-केवाईसी प्रक्रिया में तकनीकी खामियों के कारण हजारों महिलाएं भुगतान से वंचित हो रही हैं और दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार, आवेदन के समय हुई छोटी-छोटी त्रुटियां अब बड़ी […]

5 विभागों में भर्ती के फर्जी नियुक्ति पत्र जारी, अधिकारियों के डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग

छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी होने का गंभीर मामला सामने आया है। इस कथित फर्जी आदेश में विभागीय सचिव और उप सचिव के डिजिटल हस्ताक्षरों का दुरुपयोग किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह फर्जी पत्र कई अभ्यर्थियों तक भी पहुंच चुका है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस […]

gawah

बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में पखांजूर बंद, एसडीएम कार्यालय घेराव की तैयारी

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में हाल ही में हुई प्रशासनिक बुलडोजर कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी के विरोध में शुक्रवार को बंग समाज ने बंद का आह्वान किया, जिसका असर कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्रों में सुबह से साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बताया […]