रायपुर, 27 सितंबर 2026

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ के गंभीर हालात बने हुए हैं। बस्तर जिले के डोंगाघाट क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में घुसने के बाद कई ग्रामीण और छोटे बच्चे छतों पर फंस गए।

हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला। रविवार को भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर की मदद से विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान बाढ़ के बीच फंसे 18 नागरिकों को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

पूरे बचाव अभियान की कमान बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने संभाली। दोनों अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने, लोगों को नावों और अन्य माध्यमों से सुरक्षित शिविरों तक पहुंचाने तथा प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts