नई दिल्ली/छत्तीसगढ़, 26 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ के जनजातीय कल्याण विभाग को जनजातीय विरासत के संरक्षण, वनाधिकारों की सुरक्षा और संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में किए गए अभिनव कार्यों के लिए प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया है। विभाग को यह सम्मान दो महत्वपूर्ण पहलों ‘AADI VIRASAT’ और ‘मोर वनाधिकार, मोर उत्तराधिकार’ के लिए प्रदान किया गया।

इन दोनों पहलों का चयन तीन स्तरीय प्रस्तुतीकरण एवं मूल्यांकन प्रक्रिया तथा Public Voting के बाद किया गया। तत्कालीन टीम लीडर एवं प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, IAS ने Jury के समक्ष दोनों परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर परियोजना से जुड़े संयुक्त सचिव बी.के. राजपूत और OSD श्रीकांत शुक्ला भी उपस्थित रहे।

‘AADI VIRASAT’ के तहत दो महत्वपूर्ण संग्रहालयों का निर्माण किया गया है। इनमें शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय शामिल है, जिसका उद्घाटन नवंबर 2025 में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था। इसके अलावा राज्य के पहले जनजातीय संग्रहालय का भी निर्माण किया गया, जिसका उद्घाटन मई 2025 में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

इन संग्रहालयों में जनजातीय इतिहास, वीरता और जीवंत संस्कृति को डिजिटल तकनीक, AR/VR और Immersive Experiences के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। यह पहल जनजातीय विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने और उसके संरक्षण को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, ‘मोर वनाधिकार, मोर उत्तराधिकार’ के माध्यम से वनाधिकार को केवल एक बार प्राप्त अधिकार न मानकर पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुरक्षित रहने वाली सतत व्यवस्था के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया है। इसमें उत्तराधिकार, अभिलेखों के अद्यतन और हितग्राहियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और आदिम जाति विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने विभागीय अधिकारियों एवं पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों की विरासत एवं अधिकारों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय पहचान बताया।

यह सम्मान छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव, विरासत संरक्षण और अधिकार-आधारित सुशासन के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts