रायपुर, 24 सितंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ समेत 24 राज्यों में प्रदेश संगठन महामंत्रियों की नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी आदेश में कई नेताओं को नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

छत्तीसगढ़ में पवन साय की जगह कर्मवीर को नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनका संगठनात्मक केंद्र रायपुर रहेगा। इस नियुक्ति के साथ प्रदेश भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।

वहीं मध्यप्रदेश में चंद्रशेखर, उत्तरप्रदेश में धर्मपाल और दिल्ली व हरियाणा में पवन राणा को नई जिम्मेदारी दी गई है। महाराष्ट्र में अजय जामवाल को प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है।

भाजपा के इस संगठनात्मक बदलाव में गुजरात, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों को शामिल किया गया है। प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियों में किए गए इन बदलावों के बाद संबंधित राज्यों में नई टीम के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts