रायपुर, 21 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 21 सितंबर 2026 के दौरा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार को ओडिशा के पुरी और भुवनेश्वर के दौरे पर रहेंगे और इसके बाद दोपहर में रायपुर लौटेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे पुरी के होटल मेफेयर से कार द्वारा भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:30 बजे लोक भवन, भुवनेश्वर पहुंचेंगे। यहां 10:30 से 11 बजे तक ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11 बजे लोक भवन से रवाना होकर 11:05 बजे नीलकंठ नगर, भुवनेश्वर पहुंचेंगे। यहां 11:05 से 11:30 बजे तक रिजर्व समय रखा गया है। सुबह 11:30 बजे वे नीलकंठ नगर से कार द्वारा बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और 11:40 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे इंडिगो की उड़ान 6E-6522 से भुवनेश्वर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री 1:35 बजे कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।


