रायपुर,27 सितम्बर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार, 27 सितंबर 2026 को प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से अंतागढ़ के लिए रवाना होंगे, जहां वे “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल होने के साथ अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 9:45 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से अंतागढ़ के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री करीब 10:35 बजे अंतागढ़ के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे 10:45 बजे एकलव्य विद्यालय सामकनहार, अंतागढ़ पहुंचेंगे। यहां 11 बजे से “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर तक कार्यक्रम स्थल पर आरक्षित रहेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 12:45 बजे अंतागढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर करीब 1:45 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
दोपहर में मुख्यमंत्री का भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरीयाखुर्द, रायपुर जाने का कार्यक्रम है। यहां 2:45 बजे से 3:30 बजे तक प्रेस वार्ता निर्धारित है। प्रेस वार्ता के बाद मुख्यमंत्री वापस मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
शाम को मुख्यमंत्री 6:40 बजे निरंजन धर्मशाला, जी.ई. रोड, रायपुर पहुंचेंगे, जहां “शेखर श्री अशोक सिंगल जी जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह” में शामिल होंगे। इसके बाद वे 8 बजे कार द्वारा निरंजन धर्मशाला से रवाना होंगे।
रात्रि में मुख्यमंत्री 8:05 बजे वेबीलोन कैपिटल होटल, जी.ई. रोड पहुंचेंगे, जहां “Chhattisgarh Next Youth Conclave” में शामिल होंगे। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नया रायपुर अटल नगर पहुंचकर “विश्व पर्यटन दिवस” समारोह में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री रात करीब 10:30 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट से कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।


