जशपुर, 26 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से वर्षों पुरानी मांग पूरी, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और पेंशनधारियों को मिलेगा सीधा लाभ

जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के पंडरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नई शाखा शुरू होने से क्षेत्र के करीब 60 गांवों के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा मिलने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से शुरू हुई इस शाखा के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए अब दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे समय और यात्रा खर्च की बचत होगी।

पंडरीपानी और आसपास के ग्रामीणों को अब तक बैंकिंग कार्यों के लिए करीब 5 किलोमीटर दूर फरसाबहार जाना पड़ता था। नई शाखा शुरू होने के बाद अब उन्हें अपने क्षेत्र में ही जरूरी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच आसान और सुविधाजनक हुई है।

किसानों से लेकर पेंशनधारियों तक को लाभ

नई बैंक शाखा से किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, महिलाओं, कर्मचारियों और पेंशनधारियों सहित विभिन्न वर्गों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को कृषि ऋण और अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं व्यापारियों और ग्रामीणों के लिए लेन-देन और वित्तीय कार्य भी स्थानीय स्तर पर अधिक सुविधाजनक हो जाएंगे।

होम, कार और शिक्षा ऋण की सुविधा

SBI की नई शाखा के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को होम लोन, कार लोन और शिक्षा ऋण सहित विभिन्न ऋण सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। इससे क्षेत्रवासियों को अपनी वित्तीय जरूरतों के लिए दूर जाने के बजाय नजदीक ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी।

नई शाखा शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के नजदीक बैंकिंग सुविधा मिलने से सामान्य बैंकिंग कार्यों के लिए अब फरसाबहार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts