नई दिल्ली,21 जुलाई 2026

संसद के मानसून सत्र के दौरान आयोजित NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकना केवल केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी राज्य सरकारों और राजनीतिक दलों को मिलकर इस चुनौती का सामना करना होगा।

रिजिजू ने बताया कि पेपर लीक की जानकारी मिलते ही सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। साथ ही छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए NEET की दोबारा परीक्षा (Re-Exam) को प्राथमिकता दी गई।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts