रायपुर,21 जुलाई 2026

यातायात थाना टाटीबंध और थाना आमानाका पुलिस ने संयुक्त रूप से हीरापुर मार्ग, बिलासपुर रोड और टाटीबंध चौक के आसपास सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े और यातायात बाधित करने वाले भारी वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 25 चालान किए गए। वहीं तीन वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना आमानाका भेजा गया, जहां उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत FIR दर्ज की गई।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क पर अनधिकृत पार्किंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts