गुजरात के नन्द घरों में बच्चों के पोषण और शिक्षा की व्यवस्थाएं देखने पहुंचीं छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुजरात के गांधीनगर स्थित नन्द घरों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्थाएं देखीं तथा गुजरात की मंत्री डॉ. मनीषा राजीवभाई वकील से मुलाकात कर महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं पर चर्चा की।


