बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन 1 अक्टूबर से, नवंबर में होंगे विकासखंड स्तरीय आयोजन
बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण के लिए 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पंजीयन होंगे। नवंबर और दिसंबर में विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें विभिन्न खेलों में बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
CG SET 2026: बस्तर में 4 अक्टूबर को परीक्षा, 49 केंद्रों पर 9,777 अभ्यर्थी होंगे शामिल; ड्रेस कोड लागू
बस्तर में 4 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) आयोजित होगी। जिले में 49 परीक्षा केंद्रों पर कुल 9,777 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से जांच होगी और मोबाइल सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण, सेवा संकल्प यात्रा से जुड़ी युवा शक्ति
रायपुर में आयोजित सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में गुजरात के वडनगर और बस्तर से पहुंचे बाइक राइडर्स का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेवा संकल्प यात्रा को युवाओं को सेवा, राष्ट्रभाव और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला अभियान बताया। उन्होंने बस्तर में आए बदलाव
विशेष लेख: बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह, जावंगा एजुकेशन सिटी से NEET, IIT-NIT और ग्लोबल कंपनियों तक पहुंची प्रतिभा
दंतेवाड़ा की जावंगा एजुकेशन सिटी ने जनजातीय बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खोले हैं। यहां से बच्चे NEET-UG पास कर डॉक्टर बनने, IIT-NIT में दाखिला लेने और S&P Global जैसी वैश्विक कंपनियों में नौकरी पाने तक का सफर तय कर रहे हैं।
बस्तर में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे CM साय, हर परिवार को मिलेगी 10 हजार की अतिरिक्त मदद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर परिवारों का हाल जाना। प्रत्येक प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुकमा और बस्तर दौरे पर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा और बस्तर के दौरे पर रहेंगे। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का सुकमा और जगदलपुर का विस्तृत दौरा कार्यक्रम निर्धारित है।
विशेष लेख: ‘सेवा संकल्प अभियान’ से बदल रहा बस्तर, शिक्षा और अवसरों से युवा गढ़ रहे नई पहचान
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बस्तर में उच्च शिक्षा, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम और आधुनिक अधोसंरचना का विस्तार किया जा रहा है। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय को MERU योजना के तहत 100 करोड़ रुपए का अनुदान मिला है।
बस्तर के डोंगाघाट में बाढ़ में फंसे 18 लोगों का एयरलिफ्ट रेस्क्यू, वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया
बस्तर के डोंगाघाट में बाढ़ में फंसे 18 लोगों को भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलीकॉप्टर से सुरक्षित एयरलिफ्ट किया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी शलभ सिन्हा की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ।
बाढ़ और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, CM साय ने कलेक्टरों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को राहत-बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।
दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी: मुख्यमंत्री साय
दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम 17.5 किलोमीटर लंबे ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे।


