छत्तीसगढ़ में मवेशी तस्करी का बड़ा मामला, वाहन में ठूंसकर भरी 15 भैंसों में 13 की मौत, चालक मौके से फरार
रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में पुलिस ने 15 भैंसों से भरा मालवाहक वाहन बरामद किया। इनमें 13 भैंसों की मौत हो चुकी थी, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


