बस्तर के युवा भुवनेश्वर कश्यप ने हिमालय में लहराया परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
बस्तर के जगदलपुर निवासी NSS स्वयंसेवक भुवनेश्वर कश्यप ने हिमाचल प्रदेश की चांशल पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई तक पहुंचकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। राष्ट्रीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने करीब 6 किलोमीटर की कठिन पर्वतीय ट्रेकिंग पूरी की।


